Search

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अफसर बने अपर सचिव, संजय कुमार रांची के नए डीडीसी

  

Ranchi : झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारियों का तबादला किया है. जारी अधिसूचना के अनुसार 13 अधिकारियों को विभिन्न विभागों में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है. संजय कुमार रांची के नए डीडीसी बनाए गए हैं.


स्थानांतरित अधिकारियों की सूची


मो. शब्बीर अहमद: अपर सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग (अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना).
संदीप कुमार दोराइबुरू: अपर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग.
रविराज शर्मा: अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग.
श्याम नारायण राम: सचिव, झारखण्ड लोक सेवा आयोग (JPSC).
अल्बर्ट बिलूंग: अपर सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग.
अखलेश कुमार सिन्हा: अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग.
ओनिल क्लेमेन्ट ओड़ेया: अपर सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग.
मोईनउद्दीन खान: अपर सचिव, जल संसाधन विभाग.
रंजीता हेम्ब्रम: अपर सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (अतिरिक्त प्रभार- अभियान निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन).
मो. मुस्तकीम अंसारी: अपर सचिव, ऊर्जा विभाग.
प्रवीण कुमार गागराई: अपर सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग.
दिलीप तिर्की: अपर सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग.
निरंजन कुमार: अपर सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग.
संजय कुमार भगत: डीडीसी सहमुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, रांची जिला परिषद (अतिरिक्त प्रभार- परियोजना निदेशक, ITDA).

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//