Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चीन में कोरोना से एक हफ्ते में 13 हजार मरे, 80% आबादी संक्रमित

New Delhi : चीन ने कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों का ताजा आंकड़ा जारी किया है. इसमें कहा गया है कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद कोरोना वायरस तेजी से फैली है. एक हफ्ते में चीन में कोविड से संक्रमित होकर 13 हजार लोगों की जान चली गई है. कोरोना वायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि चीन की 80 प्रतिशत से ज्यादा आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, चीन में कोरोना डेथ केसों को लेकर चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने रविवार को बताया कि पिछले हफ्ते यानी 13 से 19 जनवरी के बीच चीन के हॉस्पिटलों में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर मरने वालों की 12,658 तक पहुंच गई. इससे पहले भी एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया था, जिसमें 8 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच चीन में करीब 60 हजार लोगों की कोविड से मौत हो गई थी.

कुछ इलाकों में कोरोना से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं

बताया गया कि बिना किसी पुख्ता इंतजाम और तैयारी किए ही चीन ने पिछले महीने कोरोना वायरस संबंधित सभी नियमों को खत्म कर दिया था. इसके बाद तो कोरोना वायरस तेजी से चीन के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है. इस बीच सीडीसी के मुख्य महामारी विज्ञानी वू जुयोउ ने कहा कि चीन में नववर्ष के दौरान लोगों के बाहर निकलने और घूमने फिरने से कोरोना तेजी से फैल सकता और कुछ इलाकों में कोरोना से ज्यादा लोग संक्रमित हो सकते हैं. कोरोना वायरस की नई लहर से चीन की 80 प्रतिशत आबादी संक्रमित हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – सुप्रीम">https://lagatar.in/copy-of-supreme-courts-decisions-will-now-be-available-in-hindi-also-modi-praised/">सुप्रीम

कोर्ट के फैसलों की कॉपी अब हिंदी में भी उपलब्ध होगी, मोदी ने की सराहना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही