Search

 
 
 

पलामू जोन के 68 थाना क्षेत्रों से 133 आरोपी गिरफ्तार, 159 वारंटों का निष्पादन

 
आईजी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान Medininagar : आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर पलामू जोन के 68 थाना क्षेत्रों में अपराधियों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाया गया. यह अभियान 12 जनवरी की रात से शुरू हुआ था, जो 13 जनवरी की रात तक चला. इन 24 घंटे से कम समय में पलामू जोन के अंदर आने वाले पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले से कुल 133 आरोपियों को अलग-अलग आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया. साथ ही 159 वारंट का निष्पादन भी किया गया. इसके अलावा बेल पर जेल से बाहर आए 24 अपराधियों का भौतिक सत्यापन किया गया.

संगठित गिरोहों पर भी होगी कार्रवाई : आईजी

आईजी ने बताया कि पलामू प्रमंडल में संगठित गिरोह पर भी कार्रवाई की जाएगी. कई ऐसे केस भी सामने आए हैं, जिसमें अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रोफाइलिंग तैयार की गई है. जल्द ही सभी के खिलाफ कारवाई की जाएगी. आईजी में प्रमोशन के बाद सुनील भास्कर की नई जिम्मेदारी पलामू में पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने की है.  इस क्षेत्र में सुनील भास्कर के आने से पुलिस व्यवस्था को एक नया मोड़ मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-assembly-election-rahul-gandhi-said-bjp-rss-are-destroying-the-constitution/">दिल्ली

विस चुनाव : राहुल गांधी ने कहा , भाजपा-आरएसएस संविधान को नष्ट कर रहे हैं…, केजरीवाल पर भी बरसे

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही