Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 1335 राज मिस्त्री को किया जाएगा प्रशिक्षित, खर्च होंगे 4.76 करोड़

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  ग्रामीण विकास विभाग ने रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में काम करनेवाले राज मिस्त्रियों को कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाने की योजना बनायी है. इसके लिए 1335 राजमिस्त्रियों को चिन्हित किया गया है. प्रशिक्षण कार्यक्रम पर 4.76 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग ने पत्र जारी किया है. ग्रामीण राजमिस्त्रियों को इसलिए प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण कार्य सीख कर कुशल राजमिस्त्री बन सकें.

45 दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण

जानकारी के अनुसार, प्रशिक्षण का कार्य 45 दिनों तक चलेगा. 1335 राजमिस्त्रियों को 45 बैच में बांटा जाएगा. हर बैच के लिए एक प्रशिक्षक और तीन सुपरवाइजर होंगे. प्रशिक्षण के दौरान राज मिस्त्री को प्रतिदिन 392 रुपए दिये जायेंगे. वहीं प्रशिक्षकों को प्रतिदिन 392 रुपए दिये जायेंगे. इसके लिए प्रशिक्षण एजेंसी अभी तय किये जाने हैं. 31 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरे कर लिये जायेंगे. हालांकि प्रशिक्षण शुरू करने कि तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है.

7303 बन रहे आवासों में प्रशिक्षण लेंगे ये राजमिस्त्री

जानकारी के अनुसार, इन राजमिस्त्रियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जा रहे मकानों के काम में लगाया जायेगा. प्रैक्टिकल करवाया जाएगा. मालूम हो कि अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7303 आवासों का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है. अब इन आवासों को पूरा करने के लिए राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण कार्य में 20 प्रतिशत थ्योरी और 80 प्रतिशत प्रैक्टिकल करवाया जाएगा. इसे भी पढ़ें – भड़काऊ">https://lagatar.in/photo-of-nawab-chishti-who-posted-inflammatory-with-minister-and-mla-goes-viral/">भड़काऊ

पोस्ट करने वाले नवाब चिश्ती का मंत्री और विधायक के साथ फोटो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही