Search

 
 
 

लोहरदगा: घर से वाहन समेत 139 किलो गांजा बरामद

 
Lohardaga: सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट ग्राम निवासी हाजी मोजाहिम अंसारी के पुत्र तौफिक अंसारी के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर गांजा और चार महंगी गाड़ियां बरामद की. एसपी हारिस बिन जमां को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा और महंगी गाड़ियां बरामद की. एसपी के निर्देश पर मुख्यालय डीएसपी समीर कुमार तिर्की, सेन्हा बीडीओ संग्राम मुर्मू, थाना प्रभारी अजीत कुमार, एसआई मनोज कुमार, अविनाश राम, पंकज कुमार यादव दल बल के साथ शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब एक बजे गांजा तस्कर के घर पर छापेमारी की. पुलिस ने घर के बगल में निर्मित वाहन पार्किंग में खड़े वाहनों से तीन बोरा गांजा बरामद किया. गांजा का वजन लगभग 1 क्विंटल 39 किलो बताया गया. पुलिस ने गांजा तस्कर तौफीक के घर से 42 हजार 800 रुपया नकद बरामद किया. साथ ही एक्सयूवी वाहन जब्त किये. एसपी ने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी. जिसमें भारी मात्रा में तौफीक के यहां से गांजा बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि आरोपी गांजा तस्कर तौफीक अंसारी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल लोहरदगा पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां के निर्देशानुसार जिले में लगातार दूसरी बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किए जाने से लोहरदगा पुलिस प्रशासन की वाहवाही हो रही है.
इसे भी पढ़ें - पाहन">https://lagatar.in/threat-to-kill-pahan-tribal-community-lodged-complaint-in-sadar-police-station/">पाहन

को जान से मारने की धमकी, आदिवासी समाज ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही