Search

 
 
 

झारखंड के 14 सांसदों को मिले 139.65 करोड़, खर्च सिर्फ 19.37 करोड़

झारखंड के 14 सांसदों को सांसद क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत 139.65 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जा चुकी है. लेकिन इसमें से अब तक केवल 19.37 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं.
 
  • तीन सांसदों ने अब तक विकास योजनाओं में एक भी पाई भी नहीं किया खर्च
  • पांच सांसदों ने एक करोड़ से अधिक राशि की खर्च

Ranchi :  झारखंड के 14 सांसदों को सांसद क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत 139.65 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जा चुकी है. लेकिन इसमें से अब तक केवल 19.37 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए हैं. 

 

तीन सांसदों ने एक पाई भी नहीं किया खर्च

14 सांसदों में से  पांच सांसदों ने अब तक क्षेत्र विकास योजनाओं में एक करोड़ से अधिक की राशि खर्च की है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि तीन सांसद मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह और अन्नपूर्णा देवी ने क्षेत्र विकास योजनाओं में अब तक एक पाई भी खर्च नहीं किया है.  

क्या है सांसद क्षेत्र विकास योजना 

इस योजना के तहत प्रत्येक सांसद को अपने क्षेत्र में विकास के लिए विशेष रूप से लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर खर्च करने के लिए सालाना निधि दी जाती है. यह जनता के सीधे हित में खर्च की जाने वाली राशि होती है. 


किस सांसद को कितनी राशि एलॉट, कितना किए खर्च

सांसद के नाम राशि एलॉट (करोड़ में) खर्च
मनीष जायसवाल 9.80 0000
निशिकांत दूबे 9.80 17,85,510
ढुल्लू महतो 9.80 52,62,500
चंद्रप्रकाश चौधरी 9.80 60,12,202
जोबा मांझी  9.80 1.72 करोड़
सुखदेव भगत   12.25 4.11 करोड़
संजय सेठ 9.80 3.95 करोड़
नलिन सोरेन 9.80  2.89 करोड़
कालीचरण सिंह 9.80  0000
विद्युत वरण महतो 9.80 33,62,400
बीडी राम   9.80 77,86,372
विजय हांसदा 9.80  0000
कालीचरण मुंडा    9.80   4.28 करोड़
अन्नपूर्णा देवी 9.80 0000


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही