Search

 
 
 

हजारीबाग: माकपा की जिला कमेटी का 13वां सम्मेलन 28 को

 
Hazaribagh: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हजारीबाग जिला कमेटी की बैठक गुलाब साव की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिला सचिव ईश्वर महतो, गणेश कुमार सीटू, सुरेश कुमार दास, तपेश्वर राम ने भाग लिया. बैठक में जिला कमेटी का 13वां जिला सम्मेलन 28 अक्टूबर 24 को हजारीबाग शहर में करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया. तय किया गया कि जिले के सभी शाखा 20 अक्टूबर तक अपना सम्मेलन कर जिला सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव कर जिला कमेटी को भेज दें. 20 अक्टूबर के बाद भेजी गई प्रतिनिधियों की सूची स्वीकार नहीं किया जाएगा. प्रस्तावित सम्मेलन में जिले के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी और नया जिला कमेटी का चुनाव कर जिला सचिव का चुनाव किया जाएगा. पार्टी के संविधान के अनुसार प्रत्येक तीन वर्ष में शाखा से लेकर केंद्रीय कमेटी का सम्मेलन कर नई कमेटी का गठन और सचिव, महासचिव का चुनाव करना होता है. इसीलिए केंद्रीय कमेटी का सम्मेलन अप्रैल 25 में तमिलनाडु और झारखंड राज्य सम्मेलन जनवरी 25 में होना तय हुआ है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-congress-nyay-yatra-from-october-23-eye-on-delhi-assembly-elections/">राहुल

गांधी की कांग्रेस न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नजर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही