Search

 
 
 

झामुमो के उपवास का 13वां दिन, पार्टी नेताओं ने बीजेपी पर साधा निशाना

 

झामुमो के उपवास का 13वां दिनः हेमंत की रिहाई के लिए मंदिरों, गिरजा घरों और मस्जिदों में विशेष प्रार्थना

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान पर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष आयोजित उपवास कार्यक्रम का बुधवार को 13 दिन हुए. आज कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो सिमडेगा जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने की. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल भेजा गया है. उन्होंने अपने 4 वर्ष के कार्यकाल में विकास की लंबी लकीर खींची है. जिसे भाजपा हजम नहीं कर पाई, और साजिश कर फंसाया है. राज्य की जनता हेमंत सोरेन के साथ है. बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हमारे बीच होंगे. लोग उनके लिए मंदिरों, गिरजा घरों और मस्जिदों में विशेष प्रार्थना कर रहे हैं. वहीं रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि उपवास कार्यक्रम की तरह हमारा न्याय यात्रा भी सभी पंचायत, प्रखंडों में चल रहा है. भाजपा के षड्यंत्र को आप देख भी रहे होंगे कि जो इनके साथ नहीं गया वो साजिश के तहत जेल गया. अन्याय बहुत अधिक दिन नहीं टिकता है, जनता सब देख रही है. उपवास कार्यक्रम में सिमडेगा जिला से केंद्रीय सदस्य बसंत लोंगा, मो शाहिद, बिरजू कांडुलना, फिरोज़ अली, जिला सचिव सफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, नुवास केरकेट्टा, जिला संगठन सचिव बिपिन कुल्लु, कल्याण मिंज, जिला सह सचिव सिकंदर बरवा, सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी सभी प्रखंड अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी, रांची से केंद्रीय सदस्य सुशीला एक्का, पवन जेडिया, रांची जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरू साहू, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, एजाज शाह, अंतू तिर्की, तालकेश्वर महतो, अरुण वर्मा, लालजी रमण, बबलू राम, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, संगठन सचिव आदिल इमाम, आफताब आलम, कुदुस अंसारी, अलबीन लकड़ा, विकास तिर्की, अंसु लकड़ा, बच्चन उरांव, महादेव मुंडा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष फरीद खान, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, राजेश सिंह, निखिल, अजित लकड़ा, युवा मोर्चा जिला सचिव सोनू मुंडा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, सचिव असद फेराज टिंकू, कासिफ रजा, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, शमीम बढ़ेहार, अरुण तिर्की, कयूम अंसारी, सोहेल खान, कांके प्रखंड सचिव नवीन तिर्की, राकेश वर्मा, हरिश महतो, विजय रविदास, भोलू मलिक आदि कार्यकर्त्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही