Ranchi : 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन आज सोमवार 12 जून से ओड़िशा के राउरकेला में शुरू हो गया है. चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड और गोवा के बीच मुकाबला हुआ. झारखंड ने अपने पहले ही मैच में गोवा को 18-0 से पराजित कर दिया. झारखंड टीम से दीपक सोरेंग ने 4 गोल, आतिश डोडराय और जोसेफ टोपनो 3-3 गोल, शेट टोपनो और सुखनाथ गुड़िया ने 2-2 गोल और सिमोन बोदरा, नवीन केरकेट्टा, अभिषेक तिग्गा और जय मसीह तुडी ने 1-1 गोल किये. इस मैच में झारखंड टीम के जोसेफ टोपनो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें : NCP">https://lagatar.in/man-who-threatened-to-kill-ncp-chief-sharad-pawar-arrested-from-pune/">NCP
चीफ शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स पुणे से गिरफ्तार [wpse_comments_template]
13वीं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने पहले मैच में ही गोवा को 18-0 से दी मात
Leave a Comment