Search

 
 
 

13वीं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड टीम का चयन ट्रायल संपन्न, 30 खिलाड़ियों को चुना गया

 
Ranchi : 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 21 जून तक ओड़िशा के राउरकेला में होगा. झारखंड पुरुष टीम के गठन के लिए आज शनिवार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल में चयन ट्रायल आयोजित किया गया. इस चयन ट्रायल में झारखंड के कई जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया. भाग लेने वाले खिलाड़ियों की टीम बनाकर आपस में मैच कराये गये और उनमें से बेहतर 30 खिलाड़ियों को चुना गया. (पढ़ें, पुलिसकर्मियों">https://lagatar.in/five-day-advance-investigation-training-course-for-policemen-will-start-from-may-30/">पुलिसकर्मियों

का एडवांस इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग कोर्स 30 मई से)

प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर 30 खिलाड़ियों से 18 का होगा चयन

बता दें कि ट्रायल में चयनित 30 खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे. फिर 30 में से 18 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. जो झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में करेंगे. चयन ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, संयुक्त सचिव माइकल लाल, बिगंन सोय , सीईओ रजनीस कुमार,कोच मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/home-department-asked-jharkhand-police-headquarters-for-character-information-of-66-dsps/">झारखंड

पुलिस मुख्यालय से गृह विभाग ने 66 DSP के कैरेक्टर की जानकारी मांगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही