Ranchi : 27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊलकेला में आयोजित 13 वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. झारखंड का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को मध्यप्रदेश से होगा. झारखंड टीम की ओर से इस मैच में पहला गोल बालो होरो ने 9वें और दूसरा गोल 54 वें मिनट में तथा तीसरा गोल निक्की कुल्लू ने 55 वें मिनट में किया. तीनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर में हुए. झारखंड टीम की ओर से दो गोल करने वाली बालो होरो को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. झारखंड टीम के फाइनल में पहुंचने पर हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार सहित हॉकी झारखंड और खेल विभाग के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और फाइनल मैच के लिए शुभकामनाएं दी. [wpse_comments_template]
13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप : छत्तीसगढ़ को हराकर झारखंड फाइनल में
Last Updated: Jul 06, 2023 12:00 AM (IST)