Search

 
 
 

13वीं सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप, झारखंड टीम का ट्रायल 29 अप्रैल को रांची में

 
Ranchi : ओड़िशा के राउरकेला में 13 से 28 मई तक आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम के गठन हेतु हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में होगा. इसमें झारखंड के वैसे पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी जन्म तिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद हो. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा जिन खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया में पूर्व से निबंधन नहीं है, वे हॉकी इंडिया द्वारा जारी किए गए फॉर्मेट में डॉक्टर द्वारा अनुप्रमाणित उम्र पात्रता प्रमाण पत्र तथा जिस विद्यालय में वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं, उस विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा निर्गत बोनोफाईड प्रमाण पत्र साथ में लाना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें – PLFI">https://lagatar.in/inspector-accused-of-giving-information-about-police-activity-to-plfi/">PLFI

को पुलिस गतिविधि की जानकारी देने का दरोगा पर लगा आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही