Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

13वीं सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा

  • हॉकी इंडिया ने पहली बार सभी राज्य की हॉकी इकाइयों को 30-30 लाख के उपकरण दिये
Ranchi :  उड़ीसा के राउरकेला में 4 से 13 मई तक 13वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 आयोजित की जायेगी. इस चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी. साथ ही सभी चयनित खिलाड़ियों को रांची के हॉकी कार्यालय में किट दिया गया. यह किट हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह ने दिया. मौके पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह एवं सीओ रजनीश कुमार मौजूद रहे. (पढ़ें, राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-mp-sanjay-singh-seeks-approval-from-union-finance-secretary-to-prosecute-ed-director-assistant-director/">राज्यसभा

सांसद संजय सिंह ने केंद्रीय वित्त सचिव से ईडी निदेशक, सहायक निदेशक पर अभियोजन की मंजूरी मांगी)

झारखंड की 18 सदस्यीय टीम

झारखंड के 18 सदस्यीय टीम में गंगी बारला, संगीता कुमारी, रजनी केरकेट्टा, अनुप्रिया सोरेंग, रीना कुल्लू, पार्वती टोपनो, अंकिता मिंज, स्वीटी डुंगडुंग, सलोनी नाग, मनीला बागे, रोशनी आइद, शिवानी कुमारी, जमुना कुमारी, अनीशा केरकेट्टा, पुष्पा डांग, सरोज कुमारी, सुष्मिता कुल्लू और पुष्पा डांग शामिल हैं. वहीं टीम के कोच मैनेजर तारिणी कुमारी और करुणा पूर्ति हैं. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-rahul-gandhi-will-have-to-appear-in-ranchi-court-in-modi-surname-case-plea-for-exemption-from-personal-appearance-rejected/">BREAKING:

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को रांची कोर्ट में होना होगा हाजिर, व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका खारिज

झारखंड की तरफ से हॉकी खिलाड़ियों को दिया गया किट 

बता दें हॉकी इंडिया के महासचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद भोला नाथ सिंह ने देश के सभी राज्य इकाई एवं खेल एकेडमी को हॉकी स्टिक, गेंद,मास्क और गोलकीपर कीट समेत 30 लाख का सामान दिया है. इस वर्ष झारखंड की तरफ से हॉकी खेलने वाले सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों के महिला एवं पुरुष टीम यह कीट दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-enrollment-process-begins-for-1078-seats-in-five-excellent-schools/">रांची

: पांच उत्कृष्ट स्कूलों में 1,078 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही