Search

 
 
 

डायन-बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती को प्रताड़ित करने के 14 आरोपी गिरफ्तार, धरने पर बैठे ग्रामीण

 
Latehar : महुआडांड़ थाना क्षेत्र के भेड़ीगंझार ग्राम (ओरसा पंचायत) में डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध दंपती का सिर मुड़वा कर व चूना लगाकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ राजेश कुजूर ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एक टीम बनायी गयी. टीम के सदस्यों ने गांव जाकर पीड़ितों का बयान लिया और उसी आधार पर महुआडांड़ थाना में मामला दर्ज किया गया. प्राथमिकी में एक महिला समेत 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया. इसके अलावा 60 से 70 अज्ञात ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गांव में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए धारा 107 की कार्रवाई की जा रही है. श्री कुजूर के अलावा थाना प्रभारी आशुतोष यादव, पुअनि रौशन कुमार व सजय रत्न उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  हौसले">https://lagatar.in/bravely-won-the-battle-of-life-17-year-old-youth-forced-the-bear-to-run-away/">हौसले

से जीती जिंदगी की जंग, 17 साल के युवक ने भालू को भागने पर कर दिया मजबूर
बता दें कि गत दिन भेड़ीगंझार ग्राम में उक्त वृद्ध दंपती पर डायन-बिसाही का आरोप लगा उनके सिर को मुंड़वा दिया गया था. इसके बाद चूना लगाकर पूरे गांव में घुमाया गया था. इसको लेकर क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस हरकत में आयी और उक्त गांव पहुंची और पीड़ितों से बयान लिया. पुलिस ने जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसे भी जब्त कर लिया है.

इनकी हुई है गिरफ्तारी

डायन-बिसाही ममाले में प्रदीप नगेशिया, प्रकाश नगेशिया, अजय नगेशिया, प्रभु नगेशिया, महावीर नगेशिया, प्रसनाथ नगेशिया, सरजू नगेशिया, परमेश्वर नगेशिया, जगेश्वर नगेशिया, बेलनी देवी, मंतर नगेशिया, मदन नगेशिया, रामलखन नगेशिया व बिमल नगेशिया को गिरफ्तार किया है.

धरने पर बैठे ग्रामीण

आरोपी ग्रामीणों की गिरफ्तारी का भेड़ीगंझार के ग्रामीणों ने विरोध किया. जब आरोपी गिरफ्तार हुए और थाना लाये गये तो ग्रामीण भी थाना परिसर पहुंच गये. महिलाएं अपने बच्चों के साथ थाना के सामने धरने पर बैठ गयी. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण धरने पर बैठे थे. हालांकि उन्होंने पत्रकारों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. इसे भी पढ़ें : केरेडारी">https://lagatar.in/coal-mining-started-in-pandu-of-keredari-sps-appeal-cooperate-in-rural-mining/">केरेडारी

के पांडू में कोल खनन शुरू, एसपी बोले- ग्रामीण खनन में करें सहयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही