Ranchi : राज्य सरकार ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 14 इंजीनियरों का तबादला किया है. सोमवार को पेयजल विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया. कौन कहां गए
कैथोलिक हो सकते हैं या फिर आदिवासी : चंपाई सोरेन
- विजय कुमार एडविन: प्रावैधिक सचिव, क्षेत्रीय मुख्य अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, दुमका प्रक्षेत्र, दुमका को प्रभारी अधीक्षण अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, गुमला के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- मनीष कुमार: तकनीकी सलाहकार, पेयजल एवं स्वच्छता नागरिक अंचल, राँची को प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- सुरेन्द्र कुमार दिनकर: प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, खूँटी को प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- जेसन होरो: कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला को कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मेदिनीनगर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- ललित इंदवार: उप निदेशक-1, पी०एम०यू०, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, राँची को प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- चन्दन कुमार: तकनीकी सलाहकार, पेयजल एवं स्वच्छता अंचल, गुमला को कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, तेनुघाट के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- अनूप कुमार महतो: तकनीकी सलाहकार, पेयजल एवं स्वच्छता राँची अंचल, रांची को कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- अविक अम्बाला: प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पदस्थापन की प्रतीक्षारत को प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गिरिडीह-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- अनंत प्रसाद सिंह: कार्यपालक अभियंता (अनुश्रवण) से कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- जितेन्द्र कुमार कुजूर: कार्यपालक अभियंता (गुण नियंत्रण) से कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- नवीन भगत: प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, चक्रधरपुर से उप निदेशक-1, पी०एम०यू०, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- भीखराम भगत: कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गिरिडीह-2 से कार्यपालक अभियंता (गुण नियंत्रण), सी०डी०ओ०, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- राहुल श्रीवास्तव: प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ से प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गिरिडीह-1 के पद पर पदस्थापित किया गया है.
- राहुल प्रियदर्शी: प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, जामताड़ा से प्रभारी कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मधुपुर के पद पर पदस्थापितकियागया है.
कैथोलिक हो सकते हैं या फिर आदिवासी : चंपाई सोरेन
Leave a Comment