Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को फिर लिखा पत्र, खानापूर्ति के लिए एफआईआर, यहां सबको सूट नहीं करता दलबदल, बंगाल में हिंदू होना अपराध: सांसद समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने एकबार फिर पत्र भेजा है. इस पत्र को आठवां समन बताया जा रहा है. इस पत्र में हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित न होने को लेकर सवाल पूछा गया है. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने सीएम को 16 से 20 जनवरी तक इस पत्र का जवाब देने के साथ हाजिर होने को कहा है. पत्र के माध्यम से सीएम को आठवां समन देने की बात कही जा रही है. झारखंड में सरकारी कार्यालय से करोड़ों के गबन की 78वीं फाइल गायब हो गयी है. गायब फाइल 20 करोड़ रुपए के संदिग्ध निकासी कर भुगतान से संबंधित थी. इस मामले में 12 जनवरी को कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया. 20 करोड़ के गबन से संबंधित फाइल पेयजल विभाग रांची के रुक्का प्रमंडल से मिसिंग है. फाइल किसी और ने नहीं, 20 करोड़ के संदिग्ध निकासी ममाले के मास्टरमाइंड शीर्ष कार्य प्रमंडल के कैशियर संतोष कुमार ने खुद गायब की है. यह चुनावी साल है. लोकसभा के बाद झारखंड में विधानसभा के भी चुनाव होने हैं. जाहिर है सांसद और विधायक बनने के लिए नेता लोग खूब उछल-कूद करेंगे. जल्द ही जोर-शोर से दलबदल का सिलसिला शुरू होगा. झारखंड के प्रमुख राजनीतिक दल झामुमो, कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े नेता टिकट पाने के लिए दल बदलेंगे. राजनीतिक दलों में हाशिए पर जा चुके और कभी कद्दावर नेता माने जाने वाले नेता जो अब अप्रासंगिक हो चुके हैं, वे भी टिकट पाने के लिए एक बार फिर हाथ-पैर मारेंगे. झारखंड के अधिकांश बड़े नेताओं ने दल बदला है, लेकिन सभी को दलबदल रास नहीं आया है. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में गुरुवार को यूपी के तीन साधुओं के साथ मारपीट के मामले को लेकर पुरुलिया भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने ममता बनर्जी सरकार पर जम कर निशाना साधा. कहा कि बंगाल में हिंदू होना ही बड़ा अपराध है. क्योंकि गंगासागर जैसे तीर्थ जाने वाले साधुओं के साथ भी राजनीतिक द्वेष के कारण हमला किया जा रहा है. ऐसे में आम हिंदू कितना सुरक्षित हैं, आप समझ सकते हैं . https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.47.41-AM.jpeg"

alt="" width="991" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.47.40-AM-2.jpeg"

alt="" width="962" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.47.40-AM-1.jpeg"

alt="" width="997" height="1579" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.47.40-AM.jpeg"

alt="" width="996" height="1598" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.47.36-AM-1.jpeg"

alt="" width="987" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-14-at-10.47.36-AM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1297" />   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही