Search

 
 
 

दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होंगी JEE Main, UGC NET समेत 14 प्रमुख परीक्षाएं, NTA ने जारी किया कैलेंडर

Lagatar Desk : परीक्षा कैलेंडर में दी गई तिथियां संभावित हैं. प्रशासनिक, अकादमिक या लॉजिस्टिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in देखें
 
एनटीए
  • NTA ने सत्र 2026-27 के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी

Lagatar Desk : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 2026-27 सत्र के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. दिसंबर 2026 से मार्च 2027 के बीच JEE Main, UGC NET, CUET PG समेत कुल 14 प्रमुख परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा.

 

परीक्षा कैलेंडर में दी गई तिथियां संभावित हैं. प्रशासनिक, अकादमिक या लॉजिस्टिक कारणों से परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट जानकारी के लिए आप NTA की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in देखें

.

NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27 

दिसंबर 2026

6 दिसंबर : राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) परीक्षा

8–12 दिसंबर : SWAYAM परीक्षा

13 दिसंबर : राष्ट्रीय सैन्य स्कूल परीक्षा

14–19 दिसंबर : UGC NET दिसंबर चक्र

20–21 दिसंबर : UGC NET बफर तिथि

20–21 दिसंबर : Joint CSIR UGC NET


जनवरी 2027

4 जनवरी : Army Cadets College परीक्षा

10 जनवरी : SHRESHTA-NETS और NIFT प्रवेश परीक्षा

22–24 जनवरी : JEE Main सेशन-1

28–30 जनवरी : JEE Main सेशन-1

31 जनवरी : JEE Main बफर तिथि और AISSEE परीक्षा


फरवरी 2027

7 फरवरी : CMAT परीक्षा

26–27 फरवरी : NITTT पार्ट-1 परीक्षा


मार्च 2027

1–5 मार्च : CUET PG

5 और 7 मार्च : NITTT पार्ट-2

8 मार्च : CUET PG

12–20 मार्च : CUET PG

24–25 मार्च : CUET PG

30–31 मार्च : CUET PG 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही