Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय लॉन बॉल चैंपियनशिप के लिए 14 सदस्यीय झारखंड टीम असम पहुंची

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भारतीय लॉन बॉल के तत्वावधान में 23 से 30 सितंबर तक असम में 8वीं लॉन बॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप का लेकर 14 सदस्यीय झारखंड टीम असम पहुंची. झारखंड लॉन बॉल के मुख्य कोच डॉ मधुकांत पाठक ने उम्मीद जताई की झारखंड उम्दा प्रदर्शन करेगी. टीम में कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में लवली चौबे (झारखंड पुलिस), रूपा रानी तिर्की (जिला खेल पदाधिकारी), सुनील बहादुर (जैप, रांची), दिनेश कुमार (झारखंड पुलिस) स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता था. इसी महीने ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप खेल कर आये हैं. इनका अनुभव टीम को काफी मदद करेगी. झारखंड टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल हैं. झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे , शिव कुमार पांडेय, आलोक मिश्र, शशांक भूषण सिंह, रितेश झा , चंद्रदेव सिंह, संजय त्रिपाठी, योगेश, प्रभात रंजन, रोहित , शैलेश कुमार ने शुभकामनाएं दी.

टीम इस प्रकार है 

पुरुष वर्ग :  दिनेश कुमार (झारखंड पुलिस) सुनील बहादुर(ज़ैप रांची) आलोक लकड़ा ( झारखंड पुलिस) अभिषेक लकड़ा वसीम अकरम प्रिंस कुमार महतो कृष्णा खलखो (झारखंड पुलिस) रिज़र्व खिलाड़ी महिला वर्ग रूपा रानी तिर्की (जिला खेल पदाधिकारी) लवली चौबे ( झारखंड पुलिस) कविता कुमारी(झारखंड पुलिस) सरिता तिर्की (झारखंड पुलिस) अनामिका लकड़ा फरजाना खान (झारखंड पुलिस) रिज़र्व खिलाड़ी अनवरी सेठ (मैनेजर) अंडर 25  सोनी कुमारी (महिला) सिद्धान्त श्रेस्ठ (पुरुष) इसे भी पढ़ें – ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-show-cause-to-the-teacher-accused-of-molesting-the-teacher/">‘शुभम

संदेश’ इंपैक्ट : शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को शोकॉज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही