Search

 
 
 

बोकारो जिले के 14 प्लस टू हाई स्कूलों को मिले 33 पीजीटी शिक्षक

 

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ ने किया स्वागत

Bokaro : झारखंड सरकार ने राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 971 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित (पीजीटी) शिक्षकों की पदस्थापना की है. इनमें 33 शिक्षकों का पदस्थापन बोकारो जिले के 14 प्लस टू विद्यालयों में किया गया है. ये शिक्षक भौतिकी, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान व भूगोल विषय के हैं. सबसे अधिक चार-चार पीजीटी शिक्षकों का पदस्थापन प्लस टू उच्च विद्यालय चांदो, प्लस टू उच्च विद्यालय महुआटांड़ व प्लस टू उच्च विद्यालय ओरदाना में किया गया है. वहीं चतरोचट्टी, दांतू, रंगामाटी व तुपकाडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में तीन-तीन शिक्षकों का पदस्थापन हुआ है. साथ ही महावीर जी प्लस टू उच्च विद्यालय बिजुलिया व प्लस टू उच्च विद्यालय पुंडरू में दो-दो, रामबिलास प्लस टू उच्च विद्यालय बेरमो, क्षेत्रनाथ प्लस टू उच्च विद्यालय हरनाद, भूषण प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह, प्लस टू उच्च विद्यालय,पाथुरिया एवं प्लस टू उच्च विद्यालय, पेटरवार में एक-एक पीजीटी शिक्षक का पदस्थापन हुआ है. जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों में पीजीटी शिक्षकों के पदस्थापन का झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ, बोकारो ने जोरदार स्वागत किया है. जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने इसे छात्रहित में उठाया गया बेहतर कदम बताया है. जिला सचिव डॉ. अवनीश कुमार झा, संरक्षक डॉ. अजय कुमार पाठक, राजदेव साहू, राजेश कुमार विश्वकर्मा, गौरव कुमार दुबे आदि ने शिक्षा विभाग की पहल का स्वागत किया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-worker-falls-into-hopper-while-on-duty-in-kolwasheri-dies/">धनबाद

: कोलवाशरी में ड्यूटी के दौरान हॉपर में गिरा बीसीसीएल कर्मी, मौत 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही