Search

 
 
 

14 बागी टीएमसी सांसद सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मिले

भूपेंद्र यादव के आवास पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब भी उपस्थित थे. टीएमसी के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं, जो अब 12 रह गये हैं. टीएमसी सांसदों की  बगावत ऐसे समय में सामने आयी है, जब ममता बनर्जी दिल्ली में आयोजित  इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने आयी है.
 
भूपेंद्र यादव के आवास पर टीएमसी सांसद

NewDelhi : पश्चिम बंगाल विस चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी की मुसीबत बढ़ती चली जा रही है. 58 विधायकों की बागवत के अब सांसदों की बगावत की आहट शुरू हो गयी है.

 

टीएमसी से राज्यसभा के सांसद सुखेंदु शेयर रॉय द्वारा इस्तीफा दिये जाने से ममता बनर्जी सकते में है. सुखेंदु शेयर रॉय के इस्तीफे के साथ ही खबर आयी है कि टीएमसी के असंतुष्ट सांसद(लोकसभा) आज भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे. इन सांसदों की संख्या 14 है.

 

भूपेंद्र यादव के आवास पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब भी उपस्थित थे. बता दें कि टीएमसी के लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 13 सांसद हैं, जो अब 12 रह गये हैं. टीएमसी सांसदों की  बगावत ऐसे समय में सामने आयी है, जब ममता बनर्जी दिल्ली में आयोजित  इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल होने आयी है.


 
भाजपा सूत्रों ने इस संदर्भ में दावा किया कि टीएमसी के 5 बागी सांसद सोमवार सुबह से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर पहुंच गये थे इनमें बर्दमान पूर्व से सांसद शर्मिला सरकार, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, कूचबिहार सांसद जगदीश बसुनिया, झारग्राम सांसद कालिपद सोरेन और बांकुरा सासंद अरूप चक्रवर्ती शामिल थे.  

 

दोपहर में बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी वहां पहुंचे. बता दें कि  राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता डेरेक ओ'ब्रायन और लोकसभा में टीएमसी दल के नेता अभिषेक बनर्जी हैं.   

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही