Search

 
 
 

140 करोड़ का मानदेय घोटाला : सीबीआई ने धनबाद में पूर्व निदेशक का फ्लैट किया सील

 
Ranchi  : धनबाद के केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में हुए 140 करोड़ के मानदेय घोटाला मामले में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को पूर्व निदेशक डॉ पीके सिंह के धनबाद में धैया स्थित फ्लैट को सील कर दिया. इसके साथ ही सिंफर के चीफ साइंटिस्ट डॉ एके सिंह के सिंफर के डिगवाडीह कैंपस के आवास में भी सीबीआई ने छापेमारी की है.

सीबीआई ने घोटाले को उजागर किया है

सीबीआई ने सिंफर में 140 करोड़ के मानदेय घोटाला मामले का खुलासा किया है. कोयले की थर्ड पार्टी सैंपलिंग में विभिन्न कोल कंपनी और पावर कंपनियों से प्राप्त राशि को सिंफर के पूर्व निदेशक डॉ पीके सिंह और चीफ साइंटिस्ट डॉ एके सिंह ने मनमाने तरीके से हड़प ली थी. साथ ही 553 अन्य विज्ञानी, तकनीकी अधिकारी, सहायक व कर्मचारियों में भी करोड़ों की रकम बांट दी थी. पूर्व निदेशक ने 15.34 करोड़ और चीफ साइंटिस्ट ने 9.04 करोड़ खुद रख लिए थे. सीबीआइ ने जांच पूरी कर 26 जून को पूर्व निदेशक डॉ पीके सिंह व चीफ साइंटिस्ट डॉ एके सिंह को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा">https://lagatar.in/dhanbad-violent-clash-between-two-groups-in-katras-bombing-more-than-12-people-injured/">गढ़वा

: आजसू ने मनाया हूल दिवस, सिदो-कान्हू को अर्पित की श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही