Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 140 मिडिल स्कूल होंगे हाई स्कूल में अपग्रेड, खर्च होंगे 156 करोड़

Advertisement
Advertisement
Rajnish Prasad  Ranchi :   झारखंड के 140 मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड किया जायेगा. झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है. इसको लेकर राज्य के सभी जिलों ने अनुशंसा किया था. जिसके बाद विभाग ने मिडिल स्कूलों को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी. हाई स्कूल बनने से छात्र-छात्राओं को नौंवी व दसवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा. वे  अपने ही स्कूल में हाई स्कूल की सुविधा ले पायेंगे. खासकर लड़कियां सबसे अधिक लाभान्वित होंगी, क्योंकि उनको पढ़ने के लिए दूर जाना पड़ता था. लेकिन मिडिल स्कूल के हाई स्कूल में अपग्रेड होने से वे अपने ही गांव में पढ़ाई पूरी कर पायेंगी. 

एक स्कूल पर खर्च होंगे 1 करोड़ 11 लाख

एक स्कूल को अपग्रेड करने में 1,11,63,500 (एक करोड़ ग्यारह लाख तिरेसठ हजार पांच सौ) रुपये खर्च होगा. वहीं 140 स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए 1,56,28,90,000 (एक अरब छप्पन करोड़ अठाइस लाख नब्बे हजार) रुपये लगेंगे. विभाग ने गिरिडीह जिले में सबसे अधिक 25 स्कूलों को अपग्रेड करने की मंजूरी दी है. वहीं देवघर, गुमला, जामताडा और पाकुड जिले में सबसे कम एक-एक स्कूल को अपग्रेड करने की स्वीकृति दी गयी है. 

अपग्रेडशन के बाद स्कूलों में 2992 पद किये जायेंगे सृजित 

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार,  झारखंड के जिन 140 मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड किया जायेगा, उसमें बोकारो के 11, चतरा के 8, देवघर के 1, धनबाद के 7, दुमका के 3, गढ़वा के 15, गिरिडीह के 25, गोड्डा के 2, गुमला के 1, हजारीबाग के 12, जामताड़ा के 1, खूंटी के 3, कोडरमा के 3, लातेहार के 5, पाकुड़ के 1, पलामू के 9, पश्चिमी सिंहभूम के 9, पूर्वी सिंहभूम के 5, रांची के 8, साहिबगंज के 3, सरायकेला-खरसावां के 4 और सिमडेगा 4 स्कूल शामिल हैं. इन स्कूलों के अपग्रेडशन के बाद हर स्कूल में 1 प्रधानाध्यापक, 8 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक, 1 लिपिक और 1 आदेशपाल का पद भी सृजित होगा. 140 अपग्रेडेड स्कूलों में 2992 पद सृजित किये जायेंगे. आदेशपाल के पद पर श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक के आधार पर आउट सोर्सिंग से बहाल किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही