Search

 
 
 

Bokaro News: मृत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख की हेराफेरी, आरोपी सस्पेंड

जिले में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों के बीच अब शिक्षा विभाग में भी बड़ा घोटाला सामने आया है. मामला पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला का है
 
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: जिले में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों के बीच अब शिक्षा विभाग में भी बड़ा घोटाला सामने आया है. मामला पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला का है, जहां वर्ष 2021 में दिवंगत हुए शिक्षक संतोष कुमार शर्मा के नाम पर कथित रूप से तीन बिल बनाकर कुल 14 लाख 65 हजार 740 रुपये का भुगतान कर दिया गया. 

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/bus-permit-system-stalled-in-jharkhand-operations-of-over-200-buses-affected-warning-of-agitation

आरोप है कि बिलिंग प्रभारी मुकेश कुमार ने राशि अपने बैंक खाते में स्थानांतरित करा ली. तीनों बिल क्रमशः 5 लाख 16 हजार 607 रुपये, 4 लाख 31 हजार 852 रुपये और 5 लाख 17 हजार 281 रुपये के बताए जा रहे हैं. मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. 

 

हालांकि, अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं. पूरे मामले की जांच जारी है और जांच में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है. इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे ने बताया कि आरोपी शिक्षक को निलंबित किया गया है, कठोर कार्रवाई होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही