Search

 
 
 

विस चुनाव पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाले 1487 पुलिसकर्मियों का तबादला

 
Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला किया है. पुलिस मुख्यालय ने क्यूआर कोड के जरिये ऑनलाइन आवेदन करने वाले 1487 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है. इनमें सिपाही और हवलदार स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं. गौरतलब है कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर कहा था कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, चाईबासा, चतरा, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा के अलावा जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट और सीटीसी मुसाबनी में सिपाही और हवलदार को पदस्थापित किया जाना है. जो पुलिसकर्मी इन जगहों पर जाने को इच्छुक हैं, वो क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही