- तलवारबाजी हमारी पौराणिक शस्त्र कला- अनुराग दीक्षित
alt="" width="1600" height="720" />
मेडल लाने के बाद जागती है सरकारें : विजय मेवाड़
रामगढ़ जिला तलवारबाजी संघ के चेयरमैन विजय मेवाड़ ने कहा- जैसा कि हम देखते हैं कि जब हमारे बच्चे मेडल लेकर आते हैं, तब सरकार जागती है और कुछ करने की सोचती है. यह गलत तरीका है, जबकि हमें बच्चों की तलाश कर उन्हें बेहतर ट्रेनिंग और पौष्टिक भोजन देकर आगे लाना चाहिये. तब जाकर ये बच्चे भारत ही नहीं पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करेंगे. उन्होंने शासन और प्रशासन से अपील की है कि सशक्त भारत बनाना है तो सरकारों को अभी जागना होगा. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि हमें उस दिन और खुशी होगी, जब यहां से चयनित बच्चे नेशनल में राज्य का नाम रोशन करेंगे और हमें भी सम्मानित करने का मौका मिलेगा.प्रतियोगिता में कुछ जीत कर तो कुछ सीख कर जायेंगे : अर्चित आनंद
विशिष्ट अतिथि झारखंड तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने कहा यह खेल वर्षो पुरानी है, जिसे आज आधुनिक किया गया है. आज हमारे राज्य और देश में इस खेल को और विकसित करने की जरुरत है. उन्होंने गुजरात में हुए नेशनल गेम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां विभिन्न राज्यों के बच्चे पहुंचे थे, जहां एक छोटा हिंदुस्तान दिखता है. जैसे आज स्कूल में राज्य के विभिन्न जिलों से बच्चे आये हैं. इस मौके पर झारखंड तलवारबाजी संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा , आयोजन समिति के चेयरमैन सह संघ के सरंक्षक गोपाल जाजू, आयोजन समिति के वाइस चेयरमैन गीतांजलि जाजू, सरंक्षक सन्नी कुमार सिंह, अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव राकेश कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, सह सचिव स्वामी नंदन वर्मा, रविन्द्र कुमार, वरीय उपाध्यक्ष प्रसन्न कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष अहमद हुसैन और दीपक सिंह की उपस्थिति रहे. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/dc-sp-reached-ramgarh-college-directed-to-conduct-malpractice-free-polling/">रामगढ़कॉलेज पहुंचे डीसी-एसपी, कदाचार मुक्त मतदान कराने का निर्देश [wpse_comments_template]

Leave a Comment