Search

 
 
 

समन गैर कानूनी, वापस लें : सीएम, सुबह नौ बजे के बाद फहराएं तिरंगा, कोयला चोरी में वर्चस्व की जंग, युवक की हत्या, सरहद के रखवालों का गांव समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए. उन्होंने ईडी से कहा- समन वापस लें, मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं. कानूनी प्रक्रिया के तहत ईडी से निपटेंगे. सीएम ने लिखा है कि आपका इस मामले में किया गया समन गैरकानूनी है. वे कानूनी सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र भेजकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन संबंधी दिशा निर्देश दिए हैं. पत्र में कहा गया है कि राज्य की राजधानियों/जिला मुख्यालयों/उपमंडल/प्रखंड/ग्राम पंचायत/गांवों आदि में स्वतंत्रता दिवस समारोह/राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन प्रातः 09:00 बजे के बाद शुरू किया जाना चाहिए. जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की बरारी लक्ष्मी कॉलोनी में कोयला चोरों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर रविवार की रात जमकर मारपीट हुई. कॉलोनी के पास नई अवैध माइंस खोलने को लेकर दोनों गुट भिड़ गए. पहले रेलवे लाइन के पास मारपीट हुई. फिर, शिव मंदिर के पास एक गुट के दर्जनभर युवक जुटे और दूसरे गुट के अमित सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मौके पर फायरिंग की भी चर्चा है. जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर इचाक प्रखंड स्थित एक छोटा सा गांव भुसाई, पूरे देश में राष्ट्रप्रेम की मिसाल कायम कर रहा है. इस गांव की सड़कों और घरों में सन्नाटा पसरा रहता है, क्योंकि यहां के युवक सरहद एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. लगभग 80 घरों की यह बस्ती, जिसमें 150 से अधिक युवक फौज एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1-44.jpg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-40.jpg"

alt="" width="755" height="800" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-35.jpg"

alt="" width="1022" height="812" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/4-33.jpg"

alt="" width="1022" height="624" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही