Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के पहले चरण के चुनाव में 15 उम्मीदवार करोड़पति

  • भाजपा के तीन, कांग्रेस व झामुमो के एक-एक सहित चार निर्दलीय उम्मीदवार करोड़पति
Praveen Kumar Ranchi :   झारखंड के पहले चरण के चुनाव में 15 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इनमें भाजपा से तीन, कांग्रेस से एक, झामुमो से एक और चार निर्दलीय उम्मीदवारों की संपत्ति एक करोड़ से अधिक हैं. नामांकन में दाखिल किये गये एफिडेविट में किसी ने पति के नाम पर संपत्ति दिखायी, तो किसी ने पत्नी के नाम पर. ज्वेलरी से लेकर जमीन, जायदाद और बैंक खाता में जमा राशि भी इसी तरह से दर्शायी गयी है. एडीआर और द नेशनल इलेक्शन वॉच की रिर्पोट में इसका खुलासा हुआ है. इन करोड़पति उम्मीदवारों की कुल औसतन संपत्ति करीब 1.75 करोड़ बतायी गयी है.

रामवचन राम के पास सबसे अधिक संपत्ति

18 करोड़ से ज्यादा संपत्ति के साथ पलामू सीट से किस्मत आजमा रहे बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार राम वचन राम के पास सबसे अधिक संपत्ति है. वहीं 16 करोड़ से अधिक संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर खूंटी सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा है. निर्दलीय उम्मीदवारों में खूंटी से पास्टर संजय कुमार तिर्की, लोहरदगा से चमरा लिंडा, पवन तिग्गा, और मारयुनिस तिग्गा भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में हैं.

जानिये किस सीट से कौन उम्मीदवार हैं करोड़पति

खूंटी लोकसभा सीट

  • अर्जुन मुंडा (भाजपा) - 16 करोड़ 56 लाख 55 हजार 057 रुपये
  • अर्पणा हंस (झारखंड पार्टी) - एक करोड़ 85 लाख 64 हजार 229 रुपये
  • कालीचरण मुंडा (कांग्रेस) - 54 लाख 07 हजार 803 रुपये
  • पास्टर संजय कुमार तिर्की (निर्दलीय) - 04 करोड़ 20 लाख, 90 हजार रुपये

खूंटी लोकसभा सीट

  • चमरा लिंडा (निर्दलीय) - दो करोड़ 84 लाख 79 हजार 905 रुपये
  • मणि मुंडा (भागीदारी पार्टी) - एक करोड़ नौ लाख 55 हजार रुपये
  • पवन तिग्गा (निर्दलीय) - पांच करोड़ 68 लाख 70 हजार 977 रुपये
  • मारयुनियस तिग्गा (निर्दलीय) - एक करोड 18 लाख 95 हजार रुपये
  • सुखदेव भगत (कांग्रेस) - दो करोड़ 46 लाख 88 हजार 449 रुपये

पलामू लोकसभा सीट :

  • ममता भुईयां (राजद) - दो करोड़ 43 लाख 96 हजार 183 रुपये
  • रामवचन राम (बहुजन मुक्ति पार्टी) - 18 करोड 56 लाख 50 हजार रुपये
  • सानन राम (लोकहित अधिकार पार्टी) - एक करोड़ 59 लाख 20 हजार रुपये
  • बीडी राम (भाजपा) - तीन करोड़ 90 लाख 81 हजार 116 रुपये
  • वृंदा राम ( पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया, डेमोक्रेट्रिक) - एक करोड़ 12 लाख 82 हजार 848 रुपये

सिंहभूम लोकसभा सीट :

  • गीता कोड़ा (भाजपा) - चार करोड़ 12 लाख 45 लाख 715 रुपये
  • जोबा मांझी( झामुमो) - दो करोड़ 28 लाख 60 हजार 659 रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही