Search

 
 
 

गोड्डा से 15, पोड़ैयाहाट से 13 व महगामा से 10 प्रत्याशी मैदान में

 
Godda : विधानसभा चुनाव में इस बार गोड्डा जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों से कुल 38 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा. इनमें गोड्डा विधानसभा सीट से सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मैदान में हैं. जबकि पोड़ैयाहाट से 13 व महगामा से सबसे कम 10 प्रत्याशी हैं. यह जानकारी गोड्डा डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी जिशान कमर ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी. पोड़ैयाहाट सीट से कुल 13 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था. जांच में सभी का पर्चा वैध पाया गया. किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया. वहीं, गोड्डा विधानसभा सीट से कुल 21 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें से  4 का नामांकन त्रुटियों के कारण रद्द कर दिया गया, जबकि 2 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस प्रकार 15 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं. वहीं, महगामा विधानसभा सीट से 11 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया था, जिनमें से एक नामांकन त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया. इस प्रकार चुनाव मैदान में अब 10 प्रत्याशी बचे हैं. यह भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/stay-united-and-stay-safe-himanta/">एक

रहोगे सेफ रहोगे: हिमंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही