Search

 
 
 

सीसीएल की एवरेस्ट समिट में शामिल होंगे 15 पर्वतारोही

 
Ranchi : सीसीएल मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर में `एवरेस्ट समिट` का आयोजन 20 अगस्त को किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम प्रसाद होंगे. डॉ बी वीरा रेड्डी सीसीएल सीएमडी विशिष्ट अतिथि होंगे. इस कार्यक्रम में एवरेस्ट चोटी पर सफलतापूर्वक फतह करने वाले 15 पर्वतारोही पहली बार एक साथ एक मंच पर उपस्थित होंगे. इनमें जामलिंग तेनजिंग, कर्नल रणवीर जामवाल, प्रेमलता अग्रवाल, प्रियंका मोहिते शामिल होंगे. सभी पर्वतारोही हिमालय के दुर्गम चढ़ाई की स्मृतियों एवं अनुभवों को साझा करेंगे. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए शास्त्रीय नृत्य एवं म्यूजिक बैंड की प्रस्तुति की जाएगी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मियों तथा हितधारकों को जीवन की चुनौतियों पर सफलतापूर्वक विजय प्राप्त करने की ओर प्रेरित करना है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-conflict-over-lok-sabha-seats-in-india-alliance-situation-of-confrontation-on-three-seats/">झारखंड

: इंडिया गठबंधन में लोकसभा सीटों को लेकर तनातनी तय, तीन सीटों पर टकराव की स्थिति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही