Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 14 जिलों में 217 करोड़, 60 लाख की लागत से बनेंगे 15 अस्पताल

Ranchi :  झारखंड के 14 जिलों में 15 जगहों पर हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाये जायेंगे. इन भवनों को बनाने में राज्य सरकार करीब 217 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगी. साहिबगंज के उधवा ब्लॉक, गोड्डा के बसंतराय और लातेहार के बालूमाथ में कम्यनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जायेगा. वहीं लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज में डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर बनाया जायेगा. चांडिल के सब डिविजनल हॉस्पिटल का रिडेवलपमेंट किया जायेगा. पलामू, दुमका और हजारीबाग में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण होगा. गिरिडीह के सरिया बलॉक में और गढ़वा के सदर अस्पताल कैंपस में 50 बेड का सब डिविजनल हॉस्पिटल बनेगा. जमशेदपुर में धनवंतरी आयुष हॉस्पिटल और बोकारो में 50 बेड का क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाया जायेगा.

9 से 18 महीने में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य

झारखंड राज्य बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड के जरिये इन भवनों का निर्माण कराया जायेगा. 9 से 18 महीने के भीतर भवन निर्माण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसको लेकर कॉरपोरेशन ने इ-प्रोक्योरमेंट नोटिस जारी कर दिया है. 4 मई को टेंडर पब्लिश होगा. 24 मई शाम 5 बजे तक टेंडर पेपर्स लिए जायेंगे. वहीं 26 मई को बीड खोला जायेगा. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/yogi-government-filed-a-caveat-in-the-supreme-court-the-decision-should-not-be-taken-without-hearing-our-side-in-the-atiq-ashraf-case/">योगी

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल किया, अतीक-अशरफ मामले में हमारा पक्ष सुने बिना फैसला ना हो

कहां कितने में बनेगा अस्पताल

स्थान

कंस्ट्रक्शन

राशि

उधवा ब्लॉक (साहिबगंज)

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग

10,38,97,900

बसंतराय ब्लॉक (गोड्डा)

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग

10,38,97,900

बालूमाथ ब्लॉक (लातेहार)

कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बिल्डिंग

10,38,97,900

लोहरदगा

डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

3,20,48,242

कोडरमा

डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

3,20,48,242

गुमला

डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

3,20,48,242

साहिबगंज

डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर

3,20,48,242

चांडिल

अनुमंडल अस्पताल का रिडेवलमेंट

16,61,84,717

पलामू

बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल

23,33,21,706

दुमका

बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल

23,33,21,706

हजारीबाग

बीएलसी नर्सिंग कॉलेज, हॉस्टल

23,33,21,706

गिरिडीह

50 बेड का अनुमंडल अस्पताल

22,78,46,296

गढ़वा

50 बेड का हास्पिटल बिल्डिंग

22,60,17,707

जमशेदपुर

आयुष धनवंतरी हॉस्पिटल

19,00,18,341

बोकारो

50 बेड का क्रिटकल केयर हॉस्पिटल

22,60,17,783

इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-the-accused-of-killing-the-woman/">रांची

पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार 

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही