Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बूढ़ा खुखरा से मांडर तक 15 किमी सड़क बनेगी, 98 लोगों की भूमि का होगा अधिग्रहण

Mandar :  बूढ़ा खुखरा से मांडर तक  15 किलोमीटर सड़क बनेगी. सड़क के लिए करीब 17 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. रांची जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है. भू-अर्जन कार्यालय द्वारा जिन लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, उनका नाम जारी किया गया है. सड़क परियोजना के लिए 98 रैयतों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. बखार मौजा में जहां 27 लोगों, वही कैंबो मौजा में 71 रैयतों की जमीन का अधिग्रहण होगा. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण कार्य, खरीद- बिक्री का काम नहीं होगा. सात दिनों के अंदर आपत्तियां प्रभावित व्यक्ति द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी के समक्ष दर्ज करायी जा सकती है. इसे भी पढ़ें – विधायकों">https://lagatar.in/government-will-take-a-positive-decision-on-salary-hike-of-mlas-chief-minister/">विधायकों

के वेतन वृद्धि पर सरकार सकारात्मक निर्णय लेगी : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही