Search

 
 
 

लातेहार में रांची से गढ़वा जा रही यात्री बस से 15 लाख कैश बरामद

 
Ranchi/Latehar :  लातेहार पुलिस ने रांची से गढ़वा जा रही अर्श ट्रैवल नाम के यात्री बस से 15 लाख कैश बरामद किये हैं. मंगलवार की सुबह चंदवा थाना क्षेत्र स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस की टीम ने यह रुपये बरामद की. बस की रेलिंग में रूपये को छिपाकर रखा गया था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रांची से गढ़वा जा रही यात्री बस को चंदवा में चेक पोस्ट के समीप चेकिंग करने के लिए रोका गया. इसी दौरान बस से 15 लाख रुपये बरामद हुए. हालांकि यह रुपया किसका है, अब तक यह पता नहीं चल पाया है. बरामद रूपये में 500, 200 और 100 रूपया के नोट हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही