Search

 
 
 

करंट से मारे गए तीन भाई-बहनों के परिजनों को मिलेगा 15 लाख मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी

 
  • हेमंत सरकार का फैसला : नौकरी अनुबंध पर मिलेगी
  • हर घर तिरंगा अभियान के दौरान करंट लगने तीन बच्चों की हुई थी मौत
Ranchi: राजधानी के कांके क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान के दौरान करंट लगने तीन युवा बच्चों को खोने वाले परिजनों को हेमंत सोरेन सरकार 15 लाख रुपये का मुआवजा देगी. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकार तत्काल अनुबंध पर नौकरी देगी. यह फैसला रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मिथिलेश ठाकुर ने की. मुलाकात के बाद प्रेस बयान जारी कर मंत्री ने बताया कि पीड़ित परिजनों को पांच-पांच लाख (कुल 15 लाख) रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को अनुबंध पर तत्काल नौकरी देने का भरोसा दिलाया. इसे पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-auto-driver-tried-to-rape-a-minor-threw-him-half-heartedly-after-protesting/">दुमका

: ऑटो चालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर अधमरा कर फेंका

तीन होनहार बच्चों को असमय खोने का भरपाई संभव नहीं

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पीड़ित परिजनों से कहा कि दुखद घटना में परिवार ने अपने तीन होनहार बच्चों को असमय खो दिया, इसकी भरपाई संभव नहीं है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर वे आज पहुंचे है. उन्होंने कहा कि इस दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-husband-did-not-stop-on-stopping-then-the-newly-married-woman-hanged-herself-in-her-maternal-home/">धनबाद:

रोकने पर नहीं रुका पति तो नव विवाहिता ने मायके में लगा ली फांसी

घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके रोक के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को दिया आवश्यक निर्देश

मंत्री ने पीड़ित परिवार को कहा कि सहायता राशि जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी. इसके अलावा राज्य सरकार ने परिवार के एक सदस्य को अनुबंध पर नौकरी देने का निर्णय लिया है, उस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मुख्यमंत्री ने इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के लिए भी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही