Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानगो से ट्रक सहित 15 लाख का माल गायब, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/Fraud-300x218.jpg"

alt="" width="300" height="218" /> Jamshedpur : मानगो व परसुडीह थाना में दो अलग-अलग मामले धोखाधड़ी के दर्ज किए गए हैं. मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित शिव नारायण कॉम्प्लेक्स निवासी राजेंद्र प्रसाद ने दर्ज मामले में ट्रक सहित माल गायब करने का आरोप लगाया है. ट्रक में लोड माल की कीमत 15 लाख रुपए आंकी गई है. मामले में यूपी गोरखपुर के अविनाश यादव उर्फ रमेश कमांडो, चालक उपेंद्र यादव, मालकिन अनुराधा यादव व शेखर प्रसाद को अभियुक्त बनाया गया है. घटनास्थल पोस्ट ऑफिस रोड स्थित शिव ट्रांसपोर्ट है, जबकि घटना 23 अगस्त 2021 से अब तक की है. थाना के एसआई नितीश गुप्ता ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

परसुडीह में 12 लाख की धोखाधड़ी

वहीं, दूसरी ओर जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर परसुडीह थाना में 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मकदमपुर रोड नंबर दो निवासी मो. नासीर ने वहीं के मो. रफु, मो. जाफर, तनवीर व अहमद को आरोपी बनाया है. घटना एक जून 2014 से 11 अक्टूबर की है. पुलिस के अनुसार मकदमपुर में जमीन की बिक्री के लिए शिकायतकर्ता ने आरोपियों से एग्रीमेंट किया था. 60 लाख में जमीन बेचने की बात हुई थी. बाद में 20 लाख देने के बाद पहले जमीन ब्रोकर ने हाथ खड़े कर लिए. उसने दूसरा जमीन ब्रोकर ढूंढा व जमीन बेचकर शेष राषि भुगतान करने का दावा किया. बाद में दूसरे ब्रोकर ने भी आधी राशि दी, जबकि 12 लाख रुपए देने में टाल मटोल कर रहा है. कोर्ट के आदेश पर थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही