Search

धनबाद के 100 में से 15 मरीज हैं लंग कैंसर से पीड़ित : डॉ यूके ओझा

Dhanbad : हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है और इसका मकसद तंबाकू से स्वास्थ्य को हानि के बारे में आम लोगों के बीच जागरुकता फैलाना है. अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार धनबाद में 100 में से 15 मरीज लंग कैंसर से पीड़ित है. उनमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हैं. तंबाकू दिवस पर 31 मई को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी. फ्रंटलाइन वर्करों तथा आम जनता को इस खतरनाक बीमारी से बचाव की जानकारी दी जाएगी. एसएनएमएमसीएच के सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टर यू के ओझा ने यह जानकारी दी है.. उन्होंने कहा कि कोयलांचल धनबाद में तंबाकू, खैनी व सिगरेट के कारण लंग कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि यह बीमारी वैसी महिलाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है, जो पारंपरिक तरीके से यानी कोयले की आंच पर भोजन बनाती हैं. बचाव के लिए मरीजों को प्रारंभिक समय में ही जांच करानी चाहिए. तंबाकू सेहत के लिए कितना खतरनाक है, यह जानते हुए भी लोग परहेज नहीं करते हैं. लोगों को जागरुक करना अति आवश्यक है. मौके पर डॉ रवि रंजन झा, डॉक्टर आर के राणा, डॉक्टर विभूति नाथ, डॉक्टर यूके ओझा, प्रोफेसर अरुण कुमार, डॉ संदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp