Search

 
 
 

आईपीएल के 15 सीजन, खिलाड़ियों को सैलरी के रूप में 2,500 करोड़, सर्वाधिक कमाई महेंद्र सिंह धोनी की, मिले 164 करोड़

 
  NewDelhi : इंडियन प्रीमियर लीग के मीडिया राइट्स पर ऑक्शन जारी है.  खबरों के अनुसार अब तक टीवी और डिजिटल के राइट्स से ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को 44,075 करोड़ रूपये की भारी भरकम राशि मिल चुकी है.  रिपोर्ट्स की मानें तो डिज्नी हॉटस्टार को टीवी इंडिया, जबकि डिजिटल के राइट्स मुकेश अंबानी की कंपनी वायोकॉम-18 को मिले हैं.  ऑक्शन अभी भी रूका नहीं है.  सी और डी पैकेज के लिए मारामारी चालू है और आंकड़े का ग्राफ और भी ऊपर जाने की पूरी संभावना है.

 आईपीएल ने दुनियाभर के क्रिकेटरों को मालामाल बनाया

आईपीएल ने सिर्फ बीसीसीआई के रूतबे को नहीं बढ़ाया है, बल्कि इसने दुनियाभर के क्रिकेटरों को भी मालामाल बनाया है.  एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक आईपीएल में खिलाडिय़ों को सैलरी के रूप में 2,500 करोड़ रूपये मिले हैं.  सिर्फ 2022 सीजन के लिए हुई नीलामी में 204 खिलाडिय़ों को 551 करोड़ रूपये मिले थे, जो अब तक की सबसे बड़ी राशि थी. आईपीएल इतिहास में सैलरी के रूप में सबसे अधिक कमाई करने के मामले में 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नंबर वन हैं. वह अब तक आईपीएल से सैलरी के रूप में 164 करोड़ रू. घर ले गये हैं.  दूसरे नंबर पर आईपीएल के सबसे सफल कप्तान मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा हैं. उन्हें 162 करोड़ रू. मिले हैं, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली 158 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर हैं.

15 सीजन में 957 मैच

आईपीएल ने 15 सीजन पूरे किये हैं.  इस दौरान कुल 957 मुकाबले खेले गये हैं.  आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था.  उसके बाद से अब तक लगातार यह टूर्नामेंट विश्व पटल पर छाया हुआ है.  इसने न केवल रोमांच के तड़के से फैंस का खूब मनोरंजन किया है, जबकि क्रिकेटरों की कमाई का एक अलग रास्ता सोर्स भी तैयार किया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही