Search

 
 
 

हथकरघा बुनाई से चुरचू की 15 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर समेत हजारीबाग की तीन खबरें

 
  • समूह में अधिकांश संताली आदिवासी महिलाएं हैं शामिल
  • जिला प्रशासन व जेएसएलपीएस का मिला काफी सहयोग
Amarnath Pathak Hazaribagh : हथकरघा बुनाई से चुरचू स्थित बहेरा पंचायत की करीब 15 महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं. यह सभी महिलाएं मार्शल प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति से जुड़कर काम कर रही हैं. इसमें अधिकांश संताली आदिवासी महिलाएं शामिल हैं, जो समूह बना कर काम कर रही हैं. शुरूआती दौर में इस समूह ने सीमित संसाधनों के साथ अपनी बुनाई गतिविधियां शुरू कीं. जिसमें 15 कामकाजी करघे और लगभग 10-15 महिलाओं की भागीदारी थी. उन्होंने साड़ी, दुपट्टे और कपड़े जैसे बुनाई उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया. वहीं, क्षेत्र में अपने को स्थापित करने के लिए रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश फंड और क्रेडिट लिंकेज जैसे विभिन्न स्रोतों से राशि का उपयोग किया. प्रारंभिक बुनियादी ढांचे की बाधाओं के कारण उनकी उत्पादन क्षमता सीमित थी. विकास की संभावना और कजरी कपास इकाई के सदस्यों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जेएसएलपीएस ने सहयोग किया. जिला प्रशासन ने डीएमएफटी फंड की सहायता से समूह को अपने बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में मदद की. फिर बेहतर मशीनों और उपकरणों के उपलब्ध हो जाने के बाद कजरी कपास उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी होने लगी. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उपायुक्त नैंसी सहाय और उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने संस्था का विधिवत उद्घाटन कर महिलाओं का उत्साह बढ़ाया. उप विकास आयुक्त ने बताया कि यह बुनकर समिति अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों के अलावा सरस मेला और पलाश मार्ट जैसे संस्थानों के माध्यम से बेच सकती हैं. इससे समूह की इन महिलाओं की आय के स्रोत में वृद्धि होगी. साथ ही इनके हुनर को मंच भी मिलेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/32-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सुधरी आर्थिक स्थिति, आत्मविश्वास को मिला बल

समिति से जुड़ कर काम कर रहीं महिलाओं में पुरयानी महिला संघ की सरोज टुडू, मलिवाहा महिला विकास संघ की पार्वती बाला, कजरी कॉटन स्वयं सहायता समूह की सुनीता लकड़ा व मति हांसदा और खुशी महिला विकास संघ की सविता मरांडी ने बताया कि हथकरघा बुनाई में जिला प्रशासन और जेएसएलपीएस का काफी सहयोग मिला. इससे उनकी अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई. काम सीखने, उत्पाद की बिक्री और पैसे आने के बाद उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ा है. अब ये महिलाएं नए तरह का उत्पाद बना कर बाजार में लाने की तैयारी में हैं. वहीं, समिति के बनाए गए उत्पाद को बाजार में लोग पसंद भी कर रहे हैं.

बाइक चोरी करते पकड़ाए युवक को जमकर पीटा

हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी कर रहे एक युवक को पकड़ कर लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. फिर उसे पुलिस को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार अमृत नगर निवासी नरेश राणा देवांगना चौक के समीप पेंटिंग मिस्त्री का काम कर रहे थे. इस बीच आरोपी उनकी बाइक लेकर भागने लगा, जिस पर नरेश की नजर पड़ गई. जैसे ही युवक बाइक स्टार्ट कर भागने लगा, नरेश ने उसे पकड़ लिया. उसके बाद चोर बाइक छोड़ कर भागने लगा. अन्य लोगों की सहायता उसे पकड़ लिया गया. इस बाबत थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि आरोपी ने बाइक चोर गिरोह के साथियों के बारे में कई जानकारी दी है.

लोहड़ी कला में हाथियों का तांडव, ग्रामीण भयभीत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/29-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दारू प्रखंड क्षेत्र की पुनाई और कबिलासी पंचायत में करीब छह दिनों से डेढ़ दर्जन हांथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है. इससे दोनों पंचायत के लोग काफी भयभीत हैं. पुनाई पंचायत के लोहड़ी कला में हाथियों के झुंड ने विगत बुधवार रात को भारी तबाही मचाई. हाथियों ने यहां लखन महतो, जगदीश महतो, परमेश्वर महतो और चानू महतो के बादाम, मकई व धान की फसलों को भारी क्षति पहुंचाया. वहीं, अशोक महतो, खेमलाल महतो, सीताराम महतो, कृष्ण महतो और बाबुल महतो की चहारदीवारी व मकई की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. लोहड़ी कला के ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की कोई भी टीम यहां पर नहीं पहुंची. रात भर हाथियों ने फसलों को खाया और सुबह होते ही पास के जंगल चले गए. इसे भी पढ़ें : मुरी">https://lagatar.in/murree-well-sank-to-save-the-bull-half-a-dozen-people-buried-rescue-continues/">मुरी

: बैल को बचाने में कुआं धंसा, आधा दर्जन लोग दबे, रेस्क्यू जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही