Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में 15 साल की नाबालिग से गैंगरेप, बच्ची को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश

Hajipur: बिहार के हाजीपुर से नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहां 5 लड़कों ने 15 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप किया. साथ ही उसे मारने के लिए कीटनाशक दवा भी लड़की को पिलाई गई. किसी तरह से जान बचाकर लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे लेकर पीएमसीएच अस्पताल पहुंचे. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि बच्ची शौच करने के लिए बाहर गई थी. तभी उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. और फिर लड़की को कीटनाशक पिलाने के बाद मौके से फरार हो गए. सभी लड़के गांव के ही बताए जा रहे हैं. वहीं महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि फिलहाल लड़की की हालत काफी नाजुक है. मेडिकल जांच के बाद ही इस पूरे मामले में कुछ भी कहा जा सकता है. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-anshika-won-gold-medal-in-khelo-india-archery-in-lucknow/">किरीबुरु

: अंशिका ने लखनऊ में खेलो इंडिया तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही