Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 15 युवाओं को पुणे में मिली नौकरी, DMA ने CIPET से दिलाया था प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड के बड़की सरैया नगर पंचायत के 15 युवकों को 2 महीने के प्रशिक्षण के बाद पुणे में नौकरी मिली है. नगरीय प्रशासन निदेशालय ने सभी चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा. जिन युवाओं को नौकरी मिली है वे सिर्फ दसवीं पास हैं. CIPET से दो साल के प्रशिक्षण के बाद इन्हें 17,500 हजार रुपये प्रतिमाह की सैलरी पर नियुक्ति मिली है. इनमें वो छात्र भी हैं जो मैट्रिक के बाद इंटरमीडिएट और कुछ स्नातक की शिक्षा ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें-शिक्षक">https://lagatar.in/government-is-breaking-the-dreams-of-tribals-and-indigenous-people-with-the-new-provision-of-teacher-appointment-rules-bjp/">शिक्षक

नियुक्ति नियमावली के नये प्रावधान से आदिवासियों-मूलवासियों के सपने तोड़ रही सरकार : भाजपा

निदेशक ने दिया नियुक्ति पत्र

नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव नें युवाओं को नियुक्ति पत्र देने से पहले कई आवश्यक सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि आप सभी युवाओं को यहीं नहीं रुकना है. अपने कार्य में निपुण होकर आगे का अवसर तलाशें और आगे की पढ़ाई भी जारी रखें. अपने शहर से दूर जा रहे हैं तो संयमित होकर कार्य करें और अपनी आमदनी से कुछ बचत कर परिवार को भी आर्थिक मदद पहुंचाएं. उन्होंनें युवाओं से यह भी आग्रह किया कि वे ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को इन योजनाओं के बारे में बताएं ताकि उनको इसका लाभ मिल सके. इसे भी पढ़ें-वोटर">https://lagatar.in/bdo-went-door-to-door-to-verify-voter-card-applications/">वोटर

कार्ड आवेदनों का सत्यापन करने घर -घर गए बीडीओ

DAY-NULM के तहत मिली नौकरी

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के घटक EST & P के तहत बड़की सरैया नगर पंचायत के कुल 16 युवकों को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिलल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) के द्वारा रांची में 480 घंटे का मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग के जॉब रोल पर आवासीय प्रशिक्षण दिया गया था, जिसके बाद पुणे की जयहिंद ऑटोटेक इंडस्ट्रीज ने 16 में से 15 युवाओं को कैंपस सेलेक्शन के तहत 17,500 रुपये प्रति माह पर रख लिया है. सभी युवक सोमवार को ही पुणे के लिए रवाना हो गये. इन युवाओं को नौकरी लगने के बाद भी तीन माह तक राज्य सरकार 1500 रुपए प्रति माह की दर से सहयोग राशि भी देगी. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/survey-report-of-sand-will-be-ready-in-jharkhand-mining-department-has-released-eoi/">झारखंड

में तैयार होगी बालू की सर्वे रिपोर्ट, खनन विभाग ने जारी किया EOI

नौकरी प्राप्त करने वाले युवाओं में खुशी

इस मौके पर नियुक्ति पत्र लेनेवाले वाले युवाओं में गजब की खुशी दिखी और उन्होंनें सरकार की योजना और मुख्यमंत्री को विशेष रुप से धन्यवाद कहा. कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन निदेशालय की निदेशक विजया जाधव, सहायक निदेशक शैलेश प्रियदर्शी, CIPET के संयुक्त निदेशक प्रवीण बी बाचव, राज्य मिशन प्रबंधक कुमार बम, स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के पीआरओ अमित कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही