Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड ओपन बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट और पुश-पुल कंपटीशन में 150 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Ranchi : 26 फरवरी को बीस्ट क्लासिक झारखंड स्टेट बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट और पुश अप-पुल अप चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड से 24 जिलों से 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन रांची के विधायक सीपी सिंह व हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को दो वर्गों में बांटा गया था. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया गया. पहले में 23 साल के ऊपर के खिलाड़ी, जबकि दूसरे में 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया. विजेताओं को जिम बैग, शेकर, पीनट बटर, ग्लूटामाइन, क्रिएटिन, मेडल, सर्टिफिकेट, ट्रॉफी, मोमेंटो, परफ्यूम और डियो पुरस्कार के रूप में दिए गए.

द अंटी डॉटेस बैंड के म्युजिक कार्यक्रम से समापन

कार्यक्रम का समापन द अंटी डॉटेस बैंड के म्युजिक कार्यक्रम से हुआ. बीस्ट क्लासिक झारखंड स्टेट बेंचप्रेस डेडलिफ्ट और पुश-पुल चैंपियनशिप के ऑर्गेनाइजर विशाल कुमार झा और मोनू सिंह ने कहा कि इस सफल आयोजन के बाद आगे भी इस तरह की प्रतियोगिता होगी. खेल प्रतियोगिता में विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मिस फेमिना झारखंड 2023 श्रृष्टि श्रेया, झारखंड की पहली महिला बॉडी बिल्डर माधवी समेत कई लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. वूमेन टाइटल जूनियर पुश पुल - लक्ष्मी मुंडा बेंच प्रेस - आकांक्षा कुमारी डेड लिफ्ट - लक्ष्मी मुंडा सीनियर  पुश पुल - पूर्णिमा कांडुलना बेंच प्रेस - असरिता तिर्की डेड लिफ्ट - पूर्णिमा कांडुलना पुरुष जूनियर पुश पुल - नितेश कुमार राणा बेंच प्रेस - सईद अंसारी डेड लिफ्ट - आफताब आलम सीनियर  पुश पुल - धनेशर कुमार रॉय बेंच प्रेस - सईद अंसारी डेड लिफ्ट - धनेशर कुमार रॉय  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही