Search

 
 
 

गिरिडीह सिविल कोर्ट में लगे शिविर में 150 ने ली बूस्टर डोज

 
Giridih : गिरिडीह जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में 27 जुलाई को सिविल कोर्ट परिसर में कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया. इसमें 150 न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को बूस्टर डोज लगाई गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने बताया कि देश में बढ़ रहे कोरोना मामले को देखते हुए कैंप लगाया गया. वैश्विक महामारी से बचाव के लिए इससे सुरक्षित रहने के मानदंडों का पालन करना ही एकमात्र उपाय है. पूर्व में जिन्होंने 2 डोज ले ली है उनके लिए केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज की व्यवस्था की है. शिविर को सफल बनाने में न्याय प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिविल सर्जन व स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/11-contenders-for-the-post-of-giridih-district-congress-president/">गिरिडीह

जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही