Search

 
 
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग का 150वां स्थापना दिवस मना

 
Ranchi : 15 जनवरी 2024 को भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना के 150वें वर्ष पर मौसम केंद्र रांची में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. विशेष अतिथि के रूप में विमानपत्तन निदेशक आरआर मौर्य, क्षेत्रीय निदेशक अशोक लकड़ा, (नागर विमानन मंत्रालय) बीसीएएस, प्राध्यापक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ. रमेश कुमार उपस्थित हुए. वरिष्ठ वैज्ञानिक एई कुजूर ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और चेतावनी के महत्व को बताया. सतीश चंद्र मंडल मौसम विज्ञानी-बी के द्वारा पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से भारत मौसम विज्ञान विभाग के डेढ़ सौ वर्ष के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया एवं मौसम केंद्र, रांची द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले मौसम सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई. विशेष अतिथि आरआर मौर्य ने विमानन सेवा में मौसम विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और अपने अनुभव साझा किए. अंत में उपेंद्र श्रीवास्तव ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के भविष्य में शुरू होने वाले नए सेवाओं के बारे में ज्ञानवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया. वहीं दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्थित थे. इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) किरेन रिजिजू ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थापना के 150वें वर्ष पर इन सेवा का उद्घाटन किया गया
  • 1875 से आईएमडी और इसकी सेवाओं के विकास पर स्मारिका
  • स्वदेशी रूप से विकसित निर्णय समर्थन प्रणाली
  • किसानों के लिए पंचायत मौसम सेवा
  • नाईएमडी का मोबाइल ऐप और मौसम ग्राम
  • जलवायु सेवाओं का राष्ट्रीय रूपरेखा (एनएफसीएस)
इसे भी पढ़ें : कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही