Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सल्वाडोर जेल में यातनाओं और गंभीर चोटों से 153 कैदियों की मौत, मानवाधिकार ग्रुप ‘क्रिस्टोसल’ की रिपोर्ट में खुलासा

San Salvador :  मार्च 2022 में एल सल्वाडोर के स्थानीय गिरोहों पर नकेल कसने के लिए आपात शक्तियों का इस्तेमाल करके कई लोगों को जेल भेजा गया था. हालांकि उन पर लगाये गये आरोप सिद्ध नहीं हुए थे. इसके बावजूद वो सल्वाडोर जेल में बंद थे. यातनाओं और गंभीर चोटों की वजह इस जेल में बंद 153 लोगों की मौत खबर है. मरने वालों में चार महिलाएं और 149 पुरुष हैं. इन लोगों की मौत यातनाओं और गंभीर चोटों की वजह से हुई है.  मानवाधिकार ग्रुप ‘क्रिस्टोसल’ की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है. (पढ़ें, IPL">https://lagatar.in/mahendra-singh-dhoni-will-be-seen-in-ipl-2024-too-will-not-retire/">IPL

2024 में भी दिखेगा महेंद्र सिंह धोनी का जलवा, नहीं लेंगे संन्यास)

सुरक्षा कर्मियों और जेल अधिकारियों की दंडात्मक नीतियों का खुलासा करती है यह रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों की मौत हुई है, उन पर लगाये गये आरोप सिद्ध नहीं हुए थे. ‘क्रिस्टोसल’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि 153 लोगों की की मौत यातनाओं और गंभीर चोटों की वजह से हुई है. इनमें से कुछ लोगों की मौत हिंसा का शिकार होने की वजह से हुई. वहीं कुपोषित होने के कारण भी कुछ की मौत हुई है. साथ ही चिकित्सकीय सहायता न मिलने और दवा व खाना नहीं देने कारण भी कुछ लोगों की जान गयी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल में बंद लोगों की मौत सुरक्षा कर्मियों और जेल अधिकारियों की दंडात्मक नीतियों का खुलासा करती हैं. हालांकि सरकार ने  कैदियों की मौत के संबंध में कोई सटीक आंकड़ा पेश नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/ed-raids-four-places-in-ranchi-and-eight-places-in-deoghar-of-mla-pradeep-yadav-and-his-associates/">विधायक

प्रदीप यादव व सहयोगियों के रांची में चार और देवघर में आठ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही