का हाल : झारखंड में आठ दिसंबर तक सुबह छाया रहेगा कोहरा…बढ़ने लगी है ठंड
गढ़वा में नहीं मिला कोई मरीज
इस वर्ष सबसे 218 एचआईवी संक्रमितों की पहचान पूर्वी सिंहभूम में की गई है. जबकि रांची में 212, हजारीबाग में 182 एचआईवी मरीज पाए गए हैं. गढ़वा जिले में एक भी एचआईवी संक्रमित नहीं पाया गया. वर्ष 2023- 24 में राज्य में कुल 12 लाख 72 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें 2067 एचआईवी संक्रमितों की पहचान हुई थी. एचआईवी संक्रमितों के इलाज के लिए राज्य में कुल 14 एआरटी (एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट) सेंटर बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती हैं. वर्तमान में राज्य में 59 आईटीसी सेंटर कार्यरत हैं, जिसमें हाई रिस्क ग्रुप के मरीजों का टेस्ट किया जाता है. साथ ही जो मरीज पॉजिटिव पाए जाते हैं, फिर उन्हें एआरटी सेंटर में भेजा जाता है, जहां उनका मुफ्त इलाज किया जाता है. राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड लो प्रीवैलेंस रेट के अंतर्गत आता है. जबकि झारखंड में हजारीबाग जिला हाई प्रीवैलेंस रेट के अंतर्गत आता है. वर्तमान में झारखंड में करीब 17000 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं. सरकार ने एचआईवी से पीड़ित मरीजों के लिए कई योजना शुरू की है.देखें HIV मरीजों का राज्य में आंकड़ा
| जिला | एचआईवी स्क्रीनिंग 2023-24 | एचआईवी पॉजिटिव 2023-24 | एचआईवी स्क्रीनिंग 2024-25 (अप्रैल से अक्टूबर) | एचआईवी पॉजिटिव 2024-25 (अप्रैल से अक्टूबर) |
| बोकारो | 70817 | 95 | 32273 | 78 |
| चतरा | 37877 | 20 | 22016 | 9 |
| देवघर | 50989 | 59 | 22946 | 39 |
| धनबाद | 80578 | 210 | 55329 | 132 |
| दुमका | 38562 | 97 | 30106 | 95 |
| गढ़वा | 29113 | 1 | 12023 | 0 |
| गिरिडीह | 97906 | 111 | 41201 | 87 |
| गोड्डा | 41247 | 52 | 30764 | 42 |
| गुमला | 47182 | 35 | 25440 | 31 |
| हजारीबाग | 75670 | 208 | 40514 | 182 |
| जामताड़ा | 19360 | 13 | 15252 | 8 |
| खूंटी | 22590 | 14 | 12714 | 13 |
| कोडरमा | 35674 | 109 | 22478 | 81 |
| लातेहार | 27595 | 15 | 15081 | 14 |
| लोहरदगा | 26264 | 15 | 12691 | 7 |
| पाकुड़ | 36894 | 75 | 18738 | 34 |
| पलामू | 71879 | 100 | 30195 | 100 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 55132 | 54 | 26536 | 40 |
| पूर्वी सिंहभूम | 75918 | 360 | 40666 | 218 |
| रामगढ़ | 42917 | 20 | 22161 | 21 |
| रांची | 175790 | 292 | 64438 | 212 |
| साहिबगंज | 54255 | 78 | 30301 | 61 |
| सरायकेला | 35073 | 21 | 18733 | 20 |
| सिमडेगा | 23326 | 13 | 13405 | 10 |
| 1272608 | 2067 | 656001 | 1534 |
हेमंत सोरेन ने अफसरों के साथ की बैठक, दिए कई निर्देश [wpse_comments_template]
Leave a Comment