Search

 
 
 

रांची में मिले चिकनगुनिया के 157 संदिग्ध मरीज, 6 में हुई पुष्टि, डेंगू के भी 5 मरीज मिले

 
Ranchi : झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया कहर बरपा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, गुरुवार को राज्य भर में डेंगू के 185 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 183 मरीजों ने डेंगू की जांच करवायी. इनमें आईजीएम मैक एलाइजा टेस्ट से 15 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. जबकि एनएस1 एंटीजेन टेस्ट में 9 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. सरायकेला खरसावां में डेंगू के 52 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी ने जांच करायी. एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं हजारीबाग में 35 संदिग्ध मरीज मिले. जांच में तीन में डेंगू की पुष्टि हुई है. जबकि राजधानी रांची में डेंगू के 30 संदिग्ध मरीज मिले. जांच में इनमें से 5 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है.

रामगढ़ में डेंगू के 5 मरीज मिले 

वहीं पूर्वी सिंहभूम में डेंगू के 28 संदिग्ध मरीज मिले हैं. जांच में 6 में डेंगू की पुष्टि हुई है. कोडरमा में डेंगू के 18 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी ने जांच करायी. जिसमें 4 में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं देवघर में डेंगू के 8 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें 6 मरीजों ने जांच करायी है. फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. वहीं रामगढ़ में डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले हैं. सभी ने अपनी जांच करायी. सभी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. जबकि पूर्वी सिंहभूम में 4, पलामू में 2 और गढ़वा में 3 डेंगू के संदिग्ध मरीज मिले हैं.

चिकनगुनिया के 157 संदिग्ध मरीज मिले

वहीं झारखंड में चिकनगुनिया के 157 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें से 78 मरीज ने अपना ब्लड सैंपल जांच के लिए दिया. इनमें 6 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. सभी चिकनगुनिया के पीड़ित मरीज राजधानी रांची के हैं. इसे भी पढ़ें – पूर्व">https://lagatar.in/former-dgp-neeraj-sinha-becomes-chairman-of-jharkhand-staff-selection-commission/">पूर्व

डीजीपी नीरज सिन्हा बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही