Search

 
 
 

लातेहार: अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

 
Latehar: आसन्न विधानसभा चुनाव में 25 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था. अंतिम दिन लातेहार विधानसभा से कुछ नौ प्रत्याशियों ने अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार रजक के समक्ष अपना परचा दाखिल किया. इनमें जेएलकेएम से संतोष कुमार पासवान, हम पार्टी से उपेंद्र भूईयां, संजय कुमार रवि, विरेंद्र कुमार, राकेश पासवान, श्रवण पासवान, ललसु राम, रवि पासवान व धीरेंद्र कुमार शामिल है. लातेहार विधानसभा के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामाकन किया है. जबकि महुआडांड़ अनुमंडल कार्यालय में अंतिम दिन मनिका विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा प्रत्याशी रघुपाल सिंह व मुनेश्वर उरांव समेत कुल सात उम्मीदवार में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पूर्व रघुपाल सिंह अपने समर्थकों संग जुलूस की रूप में अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, प्रभुदास मिंज, पोलिकार्प मिंज, गोपाल परहिया व राकेश सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया. कामेश सिंह ने बसपा के प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया. मुनेश्वर उरांव के जुलसू में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जुलूस मे बाहर से आये कलाकारों ने खुब समा बांधा. बता दें कि मनिका के लिए अब तक कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया है. गौरतलब है कि कुल 14 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा था. इनमें बुद्धेश्वर उरांव ने मुनेश्वर उरांव के समर्थन में अपना नामांकन दाखिल नहीं किया. बैजनाथ सिंह भी अपना नामांकन करने नहीं पहुंचे. इसे भी पढ़ें - बाबा">https://lagatar.in/baba-siddiquis-son-zeeshan-joins-ajit-pawar-faction-gets-ticket-from-bandra-east-seat/">बाबा

सिद्दिकी का बेटा जीशान अजीत पवार गुट में शामिल, बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही