Saurav Singh Ranchi : झारखंड में हर दिन औसतन 16 लोगों की जान जा रही है. राज्य में हर दिन सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो रही है. जबकि हर दिन पांच लोगों की हत्या हो रही है. राज्य में हत्या और सड़क हादसों की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. झारखंड पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में जनवरी से नवंबर 2024 तक सड़क हादसों में 3700 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं दूसरी तरफ जनवरी से अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में करीब 1400 लोगों की हत्या की गयी है. सड़क दुर्घटनाओं और हत्या के मामलों में लगातार वृद्धि से यह स्पष्ट होता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चुनौतियां हैं.
हर दिन सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की हो रही मौत :
- - चाईबासा : 168
- - लोहरदगा : 79
- - चतरा : 104
- - जामताड़ा : 49
- - जमशेदपुर : 210
- - पाकुड़ : 68
- - रांची : 485
- - सरायकेला : 159
- - गुमला : 188
- - बोकारो : 200
- - गढ़वा : 130
- - सिमडेगा : 111
- - हजारीबाग : 246
- - रामगढ़ : 183
- - खूंटी : 110
- - पलामू : 190
- - कोडरमा : 69
- - साहेबगंज : 58
- - देवघर : 132
- - गिरिडीह : 214
- - गोड्डा : 74
- - दुमका : 190
- - लातेहार : 93
- - धनबाद : 190
- - कुल : 3700
हर दिन पांच लोगों की हो रही हत्या :
- - जनवरी : 141
- - फरवरी : 147
- - मार्च : 146
- - अप्रैल : 146
- - मई : 143
- - जून : 178
- - जुलाई : 125
- - अगस्त : 108
- - सितंबर : 118
- - अक्टूबर : 148
- - कुल : 1400
Leave a Comment