Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत ने ईडी को सीएम आवास बुलाया, पलामू के 3 युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग, गुमला के आदिम जनजाति महिला से पीएम ने की बात, अमीरों की दौलत हुई दोगुनी, 5 अरब लोगों की आमदनी घटी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पत्र का सोमवार को जवाब दिया. सीएम सचिवालय का कर्मी पत्र लेकर ईडी ऑफिस पहुंचे था. पत्र में सीएम ने कहा है कि ईडी की टीम 20 जनवरी को सीएम आवास आकर बयान दर्ज कर सकती है. पत्र मिलने के बाद ईडी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दी. बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ के पास सोमवार को मामूली बात पर हुए विवाद में चार लोगों की हत्या कर दी गई. इसमें एक व्यक्ति को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद नाराज लोगों ने तीन युवकों को पीट-पीट कर मार डाला. वहीं एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएम जनमन योजना के लाभुकों से वर्चुअल संवाद किया. इस दौरान उन्होंने गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के टुटवापानी की रहने वाली शशिकिरण बृजिया से भी बात की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बातचीत के दौरान विलुप्तप्राय आदिम जनजाति की शशिकिरण ने प्रधानमंत्री को बताया कि उसके परिवार में सात सदस्य हैं. चैरिटी ऑक्सफैम ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि दुनिया के सबसे पांच अमीर लोगों की दौलत साल 2020 के बाद से अब तक बढ़ कर दोगुनी हो गई है. यह रिपोर्ट वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की दावोस में हुई बैठक के दौरान जारी हुई थी. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया के शीर्ष पांच अमीरों की कुल संपत्ति साल 2020 के बाद से अब तक 405 अरब डॉलर से बढ़ कर 869 अरब डॉलर हो गई है. ऑक्सफैम का कहना है कि वहीं 2020 के बाद से अब तक पांच अरब लोगों की आमदनी घटी है और गरीबों की संख्या बढ़ी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.55-AM.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.55-AM-1.jpeg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.55-AM-2.jpeg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.54-AM-1.jpeg"

alt="" width="1038" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.54-AM.jpeg"

alt="" width="1035" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.53-AM.jpeg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-16-at-8.07.56-AM.jpeg"

alt="" width="1600" height="1241" />   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही