Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान में दो जनजातीय गुटों के बीच झड़प, 16 लोगों की मौत

Peshawar ; पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में कोयले की खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 16 लोगों के मारे जाने की खबर है. पुलिस ने जानकारी दी है कि यह घटना कोहट जिले में दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच हुई. उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है. घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं.                                                                                                     नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कोयला खदान के परिसीमन को लेकर विवाद  चल रहा है

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का संयुक्त दल तथा सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुटों के बीच गोलीबारी रुकवाई. दर्दा आदम खेल पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. गौरतलब है कि सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच कोयला खदान के परिसीमन को लेकर विवाद पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए कई बार जिरगा बुलाई जा चुकी हैं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही