Dubai : दुबई के एक अपार्टमेंट में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गयी है. इसमें केरल के एक दंपति और तमिलनाडु के दो पुरुषों भी हैं. आगलगी की घटना में 9 लोगों के घायल होने की खबर है. दुबई की ‘गल्फ न्यूज’ ने रविवार को घटना की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में आग लगी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसने इमारत के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया. ‘दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम’ को आग लगने की सूचना दी गयी. घटना की सूचना पाकर राहत-बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की. साथ ही इमारत के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया.
दुबई की एक इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत, चार भारतीय भी शामिल
Last Updated: Apr 16, 2023 12:00 AM (IST)